बिलासपुर

मामूली विवाद पर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…. माँ की हो गई थी मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में हुई हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मंगलु राम कुर्रे और आरोपी जमुना प्रसाद अनंत के बीच काफी लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश थी। जहां आए दिन दोनो परिवारों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती थी।

इसी तरह शनिवार को भी आरोपी जमुना प्रसाद अनंत पुरानी रंजिश से मंगलु राम कुर्रे के परिवार के सदस्यों को गाली गलौज कर रहा था। जिसे सुचित्रा कुर्रे और उसकी मा शैलबाई कुर्रे घर से बाहर निकलकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को गाली गलौज करने से मना किया। जिसपर आवेश में आकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत अपने घर के अंदर गया और टंगिया लेकर बाहर आया और शैलबाई कुर्रे के सिर, गर्दन व सीने में प्राणघातक वार कर दिया।

वही सुचित्रा कुर्रे बीच बचाव करने गई तो आरोपी जमुना प्रसाद अनंत ने उसपर भी हमला कर दिया जिससे सुचित्रा कुर्रे के सिर, गर्दन के पिछले हिस्से एवं पीठ में प्राणघातक वार कर चोट आई है। इधर शैलबाई कुर्रे की छोटी बेटी ने सारी घटना की जानकारी अपने पिता को दी। जिसपर मौके पर पहुंच मंगलु राम कुर्रे ने अपनी पत्नी और बेटी को सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहा डॉक्टरों ने शैलबाई कुर्रे को मृत घोषित कर दिया वही उसकी बेटी को गंभीर हालत में एडमिट कर इलाज शुरू किया।

इधर घटना के बाद सकरी पुलिस ने तत्काल ही आरोपी की खोजबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,