बिलासपुर

सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन, रेलवे ट्रेक पर कार्य कर रहे कर्मचारी हो सकते है संक्रमित…. आवश्यक एहतियात जरूरी

उदय सिंह

बिलासपुर- वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचने देशभर में लॉक डाउन किया गया है, सभी शासकीय और निजी संस्थानों को बंद रखने के निर्देश है। लोगों को घरों में रह कर काम करने कहा गया है, बस, ट्रेन, फ्लाइट का परिचालन बंद है। ऐसे में रेलवे के कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, एक तरफ जिला प्रशासन के अधिकारी सभी को सोशल डिस्टेंश मेंटेन करने और घरों में रहने की बात कर रहे है तो वही रेलवे के कार्य के दौरान यह लापरवाही सामने आई है,

जिसमे रेलवे ट्रेक पॉइंट नम्बर 192 पर 2 दर्जन के ज्यादा लोगों से समूह में एक जगह काम कराया जा रहा है। तस्वीर में आप साफ देख सकते है कि यहाँ काम करने वाले लोग एक साथ जमा हो कर कार्य करने विवश है।

हालांकि की रेलवे में कार्य निरंतर जारी रखना आवश्यक है ताकि ट्रेक और ट्रेन दोनों ही सुरिक्षत रहे लेकिन समूह में कार्य संपादित होने से उन कर्मचारियों में भी संक्रमण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है,

लिहाज़ा इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अति आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...