बिलासपुर

बिलासपुर में कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू करने कवायद शुरू, लैब और संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण करने पहुँचे विशेषज्ञ…

भुवनेश्वर बंजारेबिलासपुर – हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। कोरोना टेस्टिंग लैब के स्थापना के लिए बिलासपुर में भी सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को रायपुर से डीएमई डॉ. एसएल आदिले बिलासपुर पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने आरबी हास्पिटल का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह सिम्स हॉस्पिटल पहुँच डॉक्टरो की टीम से चर्चा की। आपको बता दे स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिह की अध्यक्षता में कोविड-19 के स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक आयोजित की गई थी। जहाँ स्वास्थ्य सचिव ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ को बिलासपुर में कोविड-19 टेस्ट के लिए आरबी लेब्रोटरी को तत्काल अधिग्रहित किए जाने का आदेश जारी करने के साथ ही वहां टेस्टिंग की अनुमति हेतु भारत सरकार और एम्स रायपुर को पत्र भिजवाने के निर्देश दिए।बैठक में बिलासपुर स्थित आरबी लेब्रोटरी में उपलब्ध मानव संसाधन सहित अन्य आवश्यक उपकरण आदि के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। आरबी लेब्रोटरी में विशेषज्ञ चिकित्सक सहित चार लैब टेक्नीशियन, रेफ्रिजरेटर आरटीपीसीआर मशीन एवं अन्य संसाधन उपलब्ध हैं।जिसके आधार पर स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिह ने डीएमई डॉ. एसएल आदिले को आरबी लैब का मौका मुआयना करने और वहां की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए थे। लैब के स्थापना से पूर्व हर पहलुओं की जांच जारी..स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर बिलासपुर पहुँचे डीएमई डॉ. एसएल आदिले ने सबसे पहले सिम्स पहुँच उन्होंने डीन, अधीक्षक के साथ बैठक ली। उसके बाद रिंग रोड नंबर दो स्थित आरबी हास्पिटल पहुँच कर वहां का निरीक्षण किया। ताकि लैब के शुरू होने के दौरान कोई भी समस्या न आए। इस मामले में सिम्स के पीआरओं डॉ. आरती पांडे से मिली जानकारी अनुसार इसी हॉस्पिटल के आरबी लेबोरेट्री में कोरोना का सैंपल टेस्टिंग की सुविधा शुरु हो सकती है। आरबी हॉस्पिटल के लेब्रॉटरी के साथ ही डीएमई डॉ.आदिले ने सिम्स चिकित्सालय मे उपलब्ध मानव संसाधन सहित अन्य आवश्यक उपकरण आदि के संबंध में चर्चा की जहां सिम्स के चिकित्सक,नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी की सराहना की। इन्होंने डीएमई से साझा की जानकारी..बिलासपुर दौरे पर रहे डीएमई डॉ. एसएल आदिले के साथ निरीक्षण और बैठक में प्रभारी अधिष्ठाता डॉक्टर राकेश नहरेल, करोना नोडल अधिकारी डॉ पंकज टेम्भूर्निंकर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत भारद्बाज, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा,डॉ प्रशांत निगम , दिनेश निर्मलकर राजेश दुबे विकास द्बिवेदी संतोष यादव जितेन दुबे त्रिलोकी साहू उपस्थित थे। जिन्होंने लैब स्थापना के साथ हॉस्पिटल व्यवस्था को और बेहतर बनाने आवश्यक जानकरी साझा की।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा