बिलासपुर

कोरोना अपडेट: प्रदेश में 72 घंटों में कोई भी नया मामला नही, राहत भरी खबर….हॉटस्पॉट पर कड़ी निगरानी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दुनियाभर में कोरोना का कहर अब भी जारी, इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब तक कोविड 19 से एक भी मौत नही हुई है। वही पिछले 72 घन्टो में प्रदेश के किसी भी हिस्से से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नही आए है। इसमे सबसे अहम कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से है, जिसे छत्तीसगढ़ का हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जहाँ भी पॉजिटिव मरीजो की संख्या में फिलहाल कोई बढ़त दर्ज नही की गई है। अब बात आकड़ो की करे तो प्रदेश में अब तक कोरोना के 6675 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

इनमें से 6086 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, प्रदेश में अब तक 36 ही पॉजिटिव केस सामने आए हैं, शेष 553 सैंपलों की जांच जारी है। इसके अलावा वर्तमान में 11 कोरोना पॉजिटीव मरीजो का इलाज रायपुर एम्स में जारी है, तो वही प्रदेश में अब तक 25 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। साथ ही संदेह के आधार पर 51010 लोगो को होम क्वारांटीन में रखा गया है। बिलासपुर जिले में भी बीते तीन सप्ताह में कोई संक्रमित व्यक्ति की पहचान नही हुई है, जो प्रदेश के लिए कोरोना के हिसाब से काफी अच्छे संकेत साबित हो रहे है।

जिले में घर घर चल रहा स्वास्थ्य सर्वेक्षण….

बिलासपुर शहर में कोरोना संक्रमण की किसी भी आशंका से सतर्कता रखने के उद्देश्य से घर-घर हेल्थ सर्वे का व्यापक अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत अभी तक शहर के विभिन्न वार्डों में 15 हजार 163 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में 68 हजार 188 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान सामान्य खांसी के मरीज मिले, जिनका आवश्यक उपचार किया गया है।

न्यायधानी में कोरोना की स्थिति इस प्रकार..

-अब तक विदेश व अन्य राज्य से लौटकर आने वाले लोगो की संख्या-1527

-रविवार को मिले नए संदेही-40

-अब तक घर मे आइसोलेट किए गए-1440

-अब तक लिए गए कुल सैंपल-439

-रविवार को लिए गए सैंपल-31

-निगेटिव रिपोर्ट- 383

-पॉजिटीव रिपोर्ट-01 वर्तमान में स्वस्थ-

-रिपोर्ट का इंतजार-56

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,