मस्तूरी पचपेड़ी

अवैध संबंध की शंका पर पड़ोसी महिला की हत्या, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी/ पचपेड़ी- सोमवार को पचपेड़ी थाना क्षेत्र के लोहर्सी में अवैध संबंध की आशंका पर पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक महिला की हत्या कर दी है, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वही पुलिस भी मौके पर पहुँच जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोहर्सी निवासी लीला बाई साहू पति ठाकुर राम साहू की उनके पड़ोसियों ने मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे महिला को गंभीर चोटें लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई,

घटना के पीछे प्रारम्भिक रूप में अवैध संबंध को वजह बताई जा रही है, जिसमें आरोपी रामशरण साहू, यमुना बाई साहू, द्रोपदी साहू, प्रीति साहू और दो नाबालिगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वही शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मस्तूरी भेज दिया है।

अवैध संबंध को बताई जा रही वजह…

पड़ोसियों ने मिलकर महिला को दर्दनाक मौत दी है, जिन्होंने बेरहमी से महिला की पिटाई की है, हालाकि इसके पीछे क्या वजह है इसकी पूछताछ पुलिस आरोपियों से कर रही है, लेकिन मामले में अवैध संबंध को वजह बताई जा रही है, हालांकि पुलिसिया जांच पड़ताल जारी है, जिसके आने पर ही स्पष्ट वजह सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...