बिलासपुर

शादी करने का दबाव बनाते हुए, युवक ने युवती से की छेड़खानी और दी धमकी…..शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रार्थिया के शिकायत के 24 घन्टे बाद ही स्थानीय पुलिस ने युवक को सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साकिन सिलपहरी पटेल मोहल्ला में रहने वाले भोला उर्फ राजेश्वर पटेल पीड़िता पर गंदी नजर रखता था। लॉक डाउन के बीच शनिवार को दोपहर 12 बजे पीड़िता को घर के बाहर अकेली बैठी थी। जिसका फायदा उठाने की नीयत से भोला उर्फ राजेश्वर पटेल पीड़िता के घर पहुँच उसके साथ छेड़खानी करने लगा।पीड़िता का आरोप यह भी है की वह उससे जबरिया शादी करने का दबाव बनाने लगा।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ गाली गलौच करने लगा। यही नही आरोपी युवक ने पीड़िता के मंगेतर को भड़का मंगनी तोड़ने की धमकी देने लगा। आरोपी युवक से किसी तरह पीड़िता ने अपनी आबरु बचा ली। जब पीड़िता के माता पिता देर शाम खेत से काम कर घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसको लेकर रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भोला उर्फ राजेश्वर पटेल को धारा 354 क , 294 , 506 भादवि के तहत तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...