मुंगेली

लॉक डाउन में सजा था जुए का फड़, तभी पुलिस ने मारा छापा, 45 हजार नगद सहित ताश की पत्तियां जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली – कोरोना के ख़ौफ़ के बीच जुआ का फड़ सजाए जुआरियो के खिलाफ सरगांव पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। जहाँ से 52 परी के साथ 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है सोमवार सरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहभट्टा के बाबा बरमदेव ढाबा के पीछे जुआ चल रहा है। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश दी। तो ढाबा के भवन का फायदा उठाकर जुआ खेल रहे सभी जुआरियों के होश उड़ गए। वह सभी पुलिस से बचने के फिराक में भागे लेकिन सफल नही हो सके,

उन्हें सरगांव पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए 4 आरोपियों में सरगांव निवासी राकेश यादव, सुनील सोनी, सोनू यादव,भागवत यादव शामिल है, पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 45900 रुप्ए के साथ दो नग मोबाइल और 52 परी को बरामद किया है। मामले में सरगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कि जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला