रायपुर

शिक्षा विभाग पोस्टिंग घोटाला:- सभी संशोधन आदेश किये गए निरस्त…मूल स्थान पर ज्वाइनिंग के निर्देश, वरना पदोन्नति हो जायेगी रद्द

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेशभर में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक पदोन्नति के बाद पोस्टिंग संशोधन मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। जहाँ प्रदेश के शिक्षकों के काउंसलिंग के बाद पोस्टिंग में जारी संशोधन आदेश को निरस्त कर दिया गया है। मामले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में हुए करीब 2 हज़ार पोस्टिंग आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है। जिसमे नियमो को दरकिनार करते हुए पोस्टिंग में संशोधन करने कि बात कही गई है। जानकारों की माने तो सरकार ने पोस्टिंग रद्द करने के लिए 7 पन्नों का ऐसा आदेश तैयार किया है, जिससे शिक्षकों के लिए कानूनी राहत की गुंजाइश कम रह जाएगी। आपको बता दे स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी हुए आदेश में रायपुर संभाग से 543,बिलासपुर संभाग से 799,दुर्ग संभाग से 437, सरगुजा से 385,बस्तर से 558 आदेश संशोधन आदेश निरस्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में राज्य सरकार ने आदेश में यह साफ किया है कि शिक्षको को पोस्टिंग संशोधन निरस्त करने के बाद 10 दिन के भीतर पूर्व में आवंटित स्कूलों में ज्वाइनिंग जरूरी होगी, वरना उनकी पदोन्नति निरस्त मानी जायेगी, अलग से आदेश जारी नही किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल