मस्तूरी

अरपा नदी में डूबने से ग्रामीण की हुई मौत….मवेशी धोने के दौरान जा समाया गहराई में, मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के पास से गुजरे अरपा नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।वही पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनी (लावर) में रहने वाले ढेला राम साहू पिता स्व: महेतरु राम साहू उम्र लगभग 65 वर्ष रोज की भाती शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आसपास गांव के किनारे से गुजरी अरपा नदी में अपनी भैंस को धोने गया हुआ था जो नदी के ठाकुरदेव घाट पर अपने भैंस को धो रहा था जो अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया जब ढेलाराम काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने नदी किनारे जाकर देखा तो ढेलाराम का चप्पल गमछा घाट के पास ही रखा हुआ था

जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका पर गहरे पानी के अंदर खोजबीन की गई जहां 8 से 10 फिट गहरे पानी के अंदर ढेला राम का शव मिला जिसे जीवित होने की आशंका में तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परिक्षण उपरांत ढेलराम को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी वही मस्तूरी पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...