बिलासपुर

सशर्त छूट के नियमों में किया गया परिवर्तन, रविवार और बुधवार को पूर्ण लॉक डाउन…..वहीँ दुकान भी सुबह 7 से 1 बजे तक खुलेंगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- लॉकडाउन में 20 अप्रैल से दी गई रियायत के बाद सड़कों पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन फिर से सख्ती बरतने जा रहा है और अब सप्ताह में रविवार और बुधवार दो दिन बाजार पूरी तरह बंद रखा जायेगा। बाकी दिनों में भी दुकानें शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। आटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिक शॉप आदि पर भी सीमित अवधि में ही खोलने का फैसला लिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा समीक्षा के बाद बुधवार को अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि शाम चार बजे तक बाजार खोलने के फैसले के बाद शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी अपेक्षित रूप से नहीं हो रहा था। जिसके मद्देनजर अब तय किया गया है कि रविवार और बुधवार को पूरी तरह लॉकडाउन किया जायेगा।

इस दोनों दिनों में कड़ाई से नियमों का पालन कराया जाएगा, दोनों दिन सिर्फ डेयरी और मेडिकल शॉप खुलेंगे। इसके अलावा पेट्रोल डीजल की बिक्री हो सकेगी। सभी सब्जी बाजार और किराना दुकानों को तथा अन्य ऐसी दुकानें जिन्हें अभी अनुमति दी गई है बंद रखी जायेगी।

शेष पांच दिनों में भी किराना दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। सब्जी बाजार के लिए भी यही समय निर्धारित किया गया है। आटो स्पेयर पार्ट्स, सैनेटरी, इलेक्ट्रिक और हार्डवेयर की दुकानें सप्ताह में केवल दो दिन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को ही खोली जा सकेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...