बिलासपुर

नही थम रहे ट्रेन से गाँजा तस्करी के मामले…फिर 4 किलोग्राम गाँजे के साथ पकड़ा गया एक आरोपी, जीआरपी एंटी क्राईम टीम ने की घेराबंदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम लगातार अवैध रूप से गाँजे की तस्करी की जा रही है, जिसे जीआरपी के द्वारा पकड़ा भी जा रहा है लेकिन तस्कर चेकिंग के दौरान चकमा देकर इस काम को अंजाम दे रहे, ऐसे ही एक गाँजा तस्कर को शनिवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4-5 रायपुर में पकड़ा गया है, दरअसल जीआरपी एंटी क्राइम टीम स्टेशन में चेकिंग कार्य में जुटी थी इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसमे से 4 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी रंजीत सहनी पिता ढोलन सहनी उम्र 36 वर्ष मुज्जफरपुर बिहार का रहने वाला है जो एक बैग में गाँजा की अवैध रूप से तस्करी कर रहा था। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी बिलासपुर को सौप दिया गया, जहाँ एनडीपीएस एक्ट 20 बी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी डी.श्रीवास्तव प्र.आर.संतोष छत्री ,आर.संतोष राठौर,मन्नु प्रजापति ,लक्ष्मण गाईन,सौरभ नागवंशी,अभिषेक माँझी का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...