बिलासपुर

टेंट हाउस में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने की छापेमारी, 1 लाख 45 हजार नगद सहित 10 जुआरी चढ़े हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बिलासपुर पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन कराने में जुटी हुई है, मगर शहर में लगातार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक टेंट हाउस में जुआ खेलते 9 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरसअल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन सहित जुआ जैसे मामलों पर शख्ती बरतने निर्देशित किया गया है।

जिसका परिपालना करते हुए,चकरभाठा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को जानकारी मिली कि वार्ड नं 15 शिव टेंट हाउस में जुआ का फड़ लगा हुआ है। जिसके बाद चकरभाठा टीआई के निर्देश पर मौके पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। जहाँ दस आरोपी जुआ खेलते पाए गए,जिनके पास से पुलिस ने 145000 रुप्ए के साथ नो नग मोबाइल और 52 परी को बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपियों में वार्ड क्रमांक 13 निवासी पंकज वाधवानी,वार्ड नं 8 निवासी राजेश मत्तानी,अचनकपुर निवासी संजू यादव और अक्षय कुलदीप ,वार्ड नं 7 निवासी प्रकाश शर्मा,वार्ड नं 13 निवासी कारा उर्फ दीपक वाधवानी,वार्ड नं 14 निवासी नरेन्द्र सहजवानी और उधम फोटानी,वार्ड न 13 निवासी संजय हिन्दुजा, सहित मोहित कोटवानी शामिल है। जिनके खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर उन्हें ज्यडिशियल रिमांड पर भेजा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...