बिलासपुर

कलेक्टर की रमजान पर अपील, मानवता की रक्षा के लिए घरों में नमाज अदा करें….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि कोरोना महामारी से मानव जीवन की रक्षा में सहायता के लिए इस बार रमजान की नमाज सामूहिक रूप न करके घरों पर करें।

कलेक्टर डॉ. अलंग ने कहा कि मानवता को आशीर्वाद देने वाला रमजान का पर्व इस बार महामारी के समय पर आया है। इस पवित्र माह पर हम मानवता को गंभीर त्रासदी से मुक्ति मिले इसकी प्रार्थना करें। काबा में विगत दो माह से तवाफ को निलम्बित रखा गया है और सामूहिक नमाज अदायगी पर रोक लगा दी गई है। नबी ने भी कहा है कि खराब मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी में मस्जिद आने की आवश्यकता नहीं है और हमें घरों में प्रार्थना करनी चाहिए। हमें याद रखना चाहिये कि इस समय महामारी है, जो खराब मौसम से भी ज्यादा गंभीर है। इस दौरान हमारी लापरवाही लोगों की मृत्यु का कारण बन सकती है जो कानूनन अपराध भी है। अनेक इस्मालिक देशों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी तरह के सामूहिक मेल मिलाप के कार्यक्रम को आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिया है और घरों में ही नमाज के लिये नागरिकों को निर्देश दिया है।

कोरोना महामारी के कारण हमारे समक्ष बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी की समस्या विकराल रूप से सामने आ रही है। सबसे अच्छा तरीका है कि हम जरूरतमंदों की सेवा करते हुए मानवता को बचाने के उपाय करें और लोगों की खुशहाली के लिए दुआएं करें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...