मस्तूरी

लॉक डाउन का उल्लंघन पुलिस ने की कार्रवाई, वही अवैध शराब बेचने वाले भी चढ़े हत्थे….मस्तूरी पुलिस ने की छापेमारी

उदय सिंह

मस्तूरी- क्षेत्र में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले एक दुकान संचालक पर मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है, जिसके खिलाफ धारा 188 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है, पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान पाया कि दर्रीघाट में दुकान संचालक हेमंत कुर्रे नियम के विरूद्ध दुकान खोलकर संचालन कर रहा है, जिसे तत्काल बंद कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

वही मस्तूरी पुलिस ने थाना क्षेत्र में फलफूल रहे अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के ठिकाने पर भी दबिश देते हुए पाराघाट के रामकुमार केसकर और अर्जुन खांडेकर को पकड़ा है, जो कच्ची शराब को प्लास्टिक के पैकेट में क्षेत्र में खपा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की और आरोपियों के कब्जे से साढ़े 8 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया है।

गौरतलब है कि लॉक डाउन की वजह से क्षेत्र में कच्ची शराब की डिमांड बढ़ गई है, जिसकी पूर्ति करने ग्रामीण घरों में कच्ची महुआ शराब बनाकर बेंच रहे है, जिनके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है,

लेकिन रोजाना ऐसे मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,