बिलासपुर

पेशी में मध्यप्रदेश से बिलासपुर आये चोर ने गिरोह के साथ अलका एवेन्यू में दिया था घटना को अंजाम….3 सुने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की हुई थी चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मध्यप्रदेश के कोतमा थाना क्षेत्र का आदतन चोर अपनी चोरी के ही प्रकरण में पेशी में बिलासपुर पहुँचा था, जिसनें योजना बनाकर अपने साथियों के साथ एक बार फिर चोरी की ही घटना को अंजाम दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की टीम ने सभी 5 आदतन आरोपियों को मध्यप्रदेश के कोतमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि बीते दिनों जो चोरी अलका एवेन्यू में हुई थी उसमें आरोपियों ने 3 सुने मकानों में ताला तोड़ा था और लाखों की चोरी को अंजाम दिया था, जिस पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी, घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मध्यप्रदेश के मनेन्द्रगढ़ जिले के एक पुलिस आरक्षक प्रमोद यादव द्वारा उक्त फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान आदतन अपराधी सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय केंवट के रूप में किया, जहाँ सूचना मिली कि उक्त चारो आरोपी कोतमा के एक लॉज में छिपे हुए है जिनके साथ 2 अन्य लोग भी मौजूद है, जहाँ एसीसीयू और सिविल लाइन की टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर यहाँ लाया गया, जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि मास्टर माइंड सोनू साहू पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी के 2 मामलों में चालान हो चुका है,

जिसकी पेशी 31 जुलाई को यहाँ थी, जिसने पेशी आने के दौरान ही यहाँ चोरी की योजना बना ली थी और अपने साथियों लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय केंवट के साथ बिलासपुर पहुँचा था, पेशी के बाद उन्होंने सुने मकानों की रेकी की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने बताया की सोनू साहू ने चोरी से प्राप्त सोने के आभूषणो को एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना तथा अपने दो अन्य साथीयों मनीष कोल एवं विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना बताये तथा कुछ रूपये को आपस में बांट लेना बताये आरोपीयों की निशानदेही पर एक्सिस बेैंक से चोरी किये गये सोने के आभूषणो को जप्त किया गया है तथा सभी आरोपीयों से नगदी रकम 70000 रू एवं एक नग एल.ई0डी. टी.वी. तथा 02 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है आरोपीयो द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपीयों ने पुर्व में मध्य प्रदेश के कटनी, शहडोल, अमलई थानो में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जो कि कई मामलों के आरोपी है।आरोपीयो के कब्जे से लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण कीमती 10 लाख रुपए एवं एक किलो चांदी के आभूषण व नगदी रकम 70000 रू, दो नग मोटर सायकल एक एल.ई.डी. टी.वी. एवम् बैंक में 140000 रूपये होल्ड सहित कुल 14 लाख रू से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार