कोरबा

आपस में भिड़े दो ट्रेलर, वाहनों में लगी आग, एक हेल्पर की जलकर हुई मौत….एक चालक गंभीर

डेस्क

कोरबा – रविवार सुबह पाली थाना अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बांधाखार के पास करीब 8.30 बजे दो ट्रेलरों की भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नही भिड़न्त के उपरांत तुरंत ही ट्रेलरों में आग लग गई। जिसने एकाएक भयावह रूप ले लिया। जिसमे एक हेल्फर की जिंदा जलने से मौत हो गई। तो वही दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई।

जिन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुँचने की जानकारी दी। लेकिन वह भी काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुँचे। जिसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों के मदद से घायल वाहन चालक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG 04 FB 4577 खाली ट्रेलर और वाहन क्रमांक CG 12 AU 2595 कोयले से भरी ट्रेलर एक दूसरे के विपरीत दिशा से जा रहे थे।

इसी बीच यह दुर्घटना घटी। दरसअल कोरबा निवासी ड्राइवर अस्वनी अपने घर में मौजूद था और हेल्फर मृतक संतोष दास वाहन चला रहा था। शायद यह एक वजह है जिससे हादसा हुआ हो, बहरहाल मामले में स्थानीय पुलिस के जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घन्टो लगा रहा जाम..

ग्राम बांधाखार के पास हुए इस दर्दनाक हादसे से पाली मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। ट्रेलरों के भिड़न्त के वजह से मौके पर घंटो जाम की स्थिति निर्मित हुई। इस वजह से पाली सड़क पर वाहनों की लंबित कतारे लग गई।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...