छत्तीसगढ़बिलासपुर

विकास भवन का लिफ्ट लंबे अरसे से बंद विकलांग और बुजुर्गों को हो रही परेशानी

जब विकास भवन पहुंचे लोगो का सामना बंद लिफ्ट से होता है ,जाहिर तौर पर ऐसे में विकास पर सवाल तो उठेंगे ही

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नगर निगम बिलासपुर की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। अब कहने को तो नगर निगम का दफ्तर जिस भवन से संचालित होता है उसे विकास भवन कहते हैं, लेकिन व्यवस्था यहां भी इस कदर जर्जर है कि विकास का कोई अस्तित्व यहां नजर नहीं आता। रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपना काम लेकर विकास भवन पहुंचते हैं। इस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के ऊपर मार्ले में पहुंचने के लिए लिफ्ट मौजूद है लेकिन आरंभ से ही यह लिफ्ट चलता कम है और ख़राब अधिक होता है । फिलहाल पिछले चार-पांच महीनों से यह लिफ्ट बंद है ।लिफ्ट के नाम पर हाथी का वह दांत पेश किया गया है जो खाने के कुछ और है,और दिखाने के कुछ और। लिफ्ट तो है मगर चलती नहीं । यहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग और विकलांग भी रोजाना आते हैं । लिफ्ट बंद होने की वजह से उन्हें सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर जाना पड़ता है । ज़ाहिर तौर पर यह उनके लिए बेहद कठिन काम है । कई बार लिफ्ट बंद होने की वजह से ऐसे लोग ,वापस लौट जाते हैं लेकिन बिलासपुर में विकास की अवधारणा को अंजाम तक पहुंचाने वाले अधिकारी और कर्मचारी जिस भवन से अपना कार्य निष्पादित करते हैं उसी भवन की बिल्डिंग के लिफ्ट का अक्सर बंद रहना ,चिराग तले अंधेरा वाली उक्ति को सही साबित करती है।

इसकी शिकायत लगातार की जाती रही है, तो जवाब में लिफ्ट सुधार करने वाले इंजीनियर को तलब करने और उनके जल्द ही आकर सुधारने का हवाला दिया जाता है । विडंबना यह है कि लिफ्ट अगर सुधर भी जाए तो वह कुछ ही दिनों तक सुचारू रूप से काम करता है फिर वही स्थिति होती है। बेहतर होगा इससे निपटने लिफ्ट को बदला जाए और ऐसा लिफ्ट लगाया जाए जो सही तरीके से काम करें। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे उस समय बड़े हास्यास्पद लगते हैं जब विकास भवन पहुंचे लोगो का सामना बंद लिफ्ट से होता है ,जाहिर तौर पर ऐसे में विकास पर सवाल तो उठेंगे ही।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...