बिलासपुर

धारदार हथियार रख कर दहशतगर्दी फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस गंभीरता से जुटी निगरानी और कार्रवाई में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– शनिवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों में धारदार हथियारों के साथ दहशतगर्दी फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है जहां तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 02 का है।

जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक द्वारा तलवार लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा मिनीबस्ती निवासी निलेश कुमार को तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमू अटल आवास का है।

जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति छुरा चाकू रखकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। जिसे पकड़ने मौके पर पुलिस पहुंची तो वहा हेमू नगर निवासी अशोक सूर्यवंशी वहा मौजूद था। जिसके कब्जे से पुलिस को एक नग चाकू बरामद किया है। वही इसी तरह के दो मामले सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत का प्रकाश में आया है।

जहां पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति छुरा चाकू रखकर अपराध करने की नीयत से रामा ग्रीन सिटी और बेहतराई के पास घूम रहे है। जहा पुलिस कि पैट्रोलिंग पार्टी पहुंची। मौके पर रामा ग्रीन सिटी निवासी रवि साहू को रामा ग्रीन सिटी के पास से और अटल आवास निवासी दुर्गेश साहु को बेहतराई से पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से दो नग चाकू बरामद सरकंडा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। उक्त सभी मामलों में चारो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार