बिलासपुर

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, हाथ पैर बांधकर हंसिए से किये कई वार….खुद को भी मारने की दे रहा था धमकी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम झल्फा में आज एक निर्दयी बेटे ने अपने ही पिता की निर्ममता से हत्या कर दी, सुबह घटित इस वारदात की जानकारी जिसे भी लगी सभी सिहर गए, जहाँ सिर पर खून सवार बेटे को रोकने ग्रामीणों ने लाख कोशिशें की फिर भी पिता को नही बचाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम झल्फा से सामने आई इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना पुलिस को देने वाले सरपंच प्रतिनिधि सेवकराम ने बताया कि सुबह उसे जानकारी मिली कि गाँव का ही दिलीप बंजारे अपने पिता भुखऊ लाल बंजारे के साथ विवाद कर रहा है,

जिस पर उसके घर पहुँचकर जब उसने देखा तो आरोपी दिलीप बंजारे हाथ मे हंसिया लिए दरवाजे पर खड़ा था और घर के भीतर से उसके पिता की आवाज आवाज आ रही तो बचाने की गुहार लगा रहा था, तत्काल पुलिस को सूचना दे दी गई थी वही ग्रामीण आरोपी बेटे को समझाईश देकर शांत करा रहे थे, लेकिन वह उल्टे उन्हें ही मारने धमकी दे रहा था, साथ ही खुद को मारने की बात कह रहा था, जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तो मामला शांत हुआ और घर के भीतर जा कर देखा गया तो उसके पिता भुखऊ लाल बंजारे की लाश खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया, फ़िलहाल युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है आखिर उसने अपने पिता की हत्या क्यो की है, वही उसके खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर...