बिलासपुर

देवरीखुर्द में भाजपा की महारैली देख जनता सन्न ,कहा भाजपा के पार्षद की होगी जीत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- देवरीखुर्द में वार्ड नंबर 42 से भाजपा प्रत्याशी बीपी सिंह के पक्ष में रविवार को भव्य रैली निकली जिसमें देवरीखुर्द के सैकड़ो लोग शामिल हुए ,रैली दोपहर 12 बजे बरखदान के शिव मंदिर चौक से निकली जहाँ वार्ड की जनता ने मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी व भाजपा प्रत्याशी बीपी सिंह की आरती उतार जीत का आशिर्वाद दिया साथ कि डॉ बाँधी व बीपी सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद वहां उपस्थित सभा रैली में तब्दील हो गई ,रैली बरखदान से निकली व देवरीडीह खाल्हेपारा,नहर पारा ,अहिरवार मोहोल्ला, सतबहिनिया , कश्यप मोहोल्ला ,पुरानी बस्ती होते हुए आजाद चौक पहुँची जहाँ मस्तूरी विधायक ने उपस्थित रैली को संबोधित किया ,

रैली में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे जिसे देख कर मानो ऐसा प्रतीत हुआ कि पूरा देवरीखुर्द बीपी सिंह जी के समर्थन में उतर आया हो ,रैली में महिलाएं बच्चें बूढ़े ,युवा सभी बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान बीपी सिंह जिंदाबाद के जय घोष से पूरा वातावरण बीपी सिंह मय हो गया ,रैली जिस तरफ से गुजरी आम लोगो की नजरें थम गई ,लोग स्तब्ध हो गए ,मानो देवरीखुर्द में भाजपा की ऐसी रैली पहले कभी न हुई हो ,

आप को बता दे कि देवरीखुर्द में वर्तमान में राजनीतिक समीकरण काफी बदले है वर्षो से कमजोर होती भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव से लीड लेने लगी है विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जहाँ 15 में से 11 बूथों में जीत दर्ज की थी वही लोकसभा में भाजपा ने यहाँ अपना परचम लहरा कर 15 में से 15 बूथ पर जीत दर्ज कर देवरीखुर्द में अपना नया रिकॉर्ड बना दिया है ।
बदलते समीकरण अब यहाँ भाजपा का ग्रीन सिग्नल दे रहे है । जनता की माने तो भाजपा की जीत लगभग तय है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...