बिलासपुर

सुने मकान में अज्ञात चोरों का धावा, नगदी, सोने- चांदी के जेवरों पर किया हाथ साफ…..रात में घर खाली छोड़ना पड़ा महंगा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉकडाउन में चोरो की सक्रियता तेज होती जा रही है। वह शहर से लगे रिहायशी इलाकों में घात लागए बैठे है। जो मौका मिलते ही घटना को अंजाम तक पहुँचाते है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। जहाँ उसलापुर के आनंद नगर के एक सुने मकान में चोरो ने धावा बोल हजारों के समान पर हाथ साफ किया है। जिसकी शिकायत शनिवार को प्रार्थी ने सकरी थाना में की है, मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर के मकान में रहने वाली प्रतिमा श्रीवास्तव 6 मई को अपनी सास की तबियत बिगड़ने पर घर मे ताला लगाकर हॉस्पिटल चले गए थे। जहाँ से वह देर रात अपनी सास का इलाज कर वापस लौटे,

लेकिन रात काफी होने के वजह से वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित अपने जेठ के घर रात्रि में रुक गए। जैसे ही वह अगले दिन सुबह अपने घर पहुँचे, तो घर के मुख्यद्वार का ताला टूटा देख भौचक्का रह गए। जब वह घर अंदर पहुँचे तो सारा सामान बिखरा देख वह समझ गए कि घर मे चोरी हो गई है। जिसके बाद उन्होंने घर की बारीकी से तलाशी ली तो आलमारी में रखे एक हेण्ड बैग में 16600 रूपये नकदी रकम एवं 03 जोडी सोने का टाप्स 01 नग सोने की अंगुठी वजनी लगभग 15 ग्राम तथा 03 जोडी चांदी का पायल बिछीया वजन लगभग 05 तोला के समान सहित एटीएम, आधार कार्ड, परिचय पत्र, पेन कार्ड, स्मार्ट कार्ड एक जेन्टस घड़ी मौके से गायब थी,

इस पूरे मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर सकरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे लॉक डाउन लगने के बाद शहर का यह पहला थाना क्षेत्र नही है, जहां चोरो ने पुलिस के नाक के नीचे चोरी की घटना को अंजाम दिया हो, हालाकि कई मामलों में स्थानीय पुलिस ने चोरो को सलाखों के पीछे भी भेजा है। बावजूद इसके अब भी शहर में चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है, जिसको लेकर अब भी पुलिसिया कार्यवाही की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी