बिलासपुर

पत्नी का हत्या करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में, दो महीनों से था फरार…पुलिस कर रही थी तलाश

भुवनेश्वर बंजारे 

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की निर्ममता से सरेराह हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना को अंजाम देकर आरोपी पिछले दो महीनों से पुलिस को छका रहा था। लेकिन साइबर सेल और मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी अब सलाखों के पीछे जा पहुँचा है। मालूम हो 11 मार्च को हरिश्चंद्र खूटे ने मगरपारा चौक में अपनी पत्नी गौरी खूटे के साथ विवाद के बाद बत्ता नुमा हथियार से सड़क पर ही उस पर वार कर उसकी जान ले ली थी। जिसके बाद मौके से अपने मासूम बेटे को छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद से सिविल लाइन पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारा ग्राम दर्री कापा कोटा आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घर मे दबिश दी। जहां से हत्या के आरोपी हरिश्चंद्र खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

लोकेशन चेंज कर पुलिस को कर रहा था गुमराह..

दरअसल कोविड 19 के वजह से हत्या का आरोपी हरिश्चंद्र खूंटे बिलासपुर से फरार होकर लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले दो महीनों में अम्बिकापुर,बनारस,गोरखपुर जाकर पुलिस को भ्रमित करता रहा,इस बीच उसका हौसला बढ़ा और वह कोटा अपने रिश्तेदार के घर पहुँच गया जिसकी भनक पुलिस को लग गई, जिसके बाद वह सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट