बिलासपुर

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर बिलासपुर में किया गया वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…450 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विश्व थैलासीमिया दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले के आम और खास लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। वैसे हर बार की तरह गर्मी का मौसम आते ही ब्लड बैंक में खून की भारी कमी नजर आने लगी है। इसके फलस्वरूप शहर के ब्लड बैंकों में नॉर्मल ग्रुप का भी एक यूनिट ब्लड मिलना मुश्किल हो गया है।

इसके मद्देनजर रविवार को जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और शाहेदा फाउंडेशन , लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन सीएमडी चौक स्थित आईएमए भवन में किया गया था।

जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में महापौर राम शरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन और योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह सहित शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोग पहुंचे थे।

सड़क सुरक्षा के थीम में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैम्प में आयोजन समिति ने ब्लड डोनरो को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और लर्निग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था की गई।

वैसे इस गर्मी में आम धारणा है कि गर्मी के दिनों में रक्तदान करने से स्वास्थ्य में गिरावट आती है। इसी भ्रम में पड़कर लोग गर्मी के मौसम में रक्तदान नहीं करते। इसी कारण हर साल गर्मी के मौसम में खून की किल्लत हो जाती है। विगत कुछ वर्षो की अपेक्षा इस सत्र ब्लड को लेकर शहर के हॉस्पिटल में काफी भयावह स्थिति हुई है।

इसको लेकर जज्बा ने एक बार फिर अपना जज्बा दिखाते हुए विश्व थैलासीमिया दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें करीब 480 से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठेेेे किए गए हैं जो आगामी कुछ दिनों तक शहर के मरीजों के लिए संंजीवनी साबित होगी।

गौरतलब है कि जज्बा द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के बलबूते दर्जनों थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की सांसे निर्बाधित चल रही है। लेकिन अब भी युवा पीढ़ी को ऐसे रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत समझी जा रही है।

जज़्बा ने रक्तदाताओं के जज्बे को किया सम्मानित…

जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयोजक संजय मतलानी ने सभी को इस मुहिम में जोड़कर सभी के साथ जरूरतमंदों की मदद की जा रही है, जिसमें अपना सहयोग करने वाले रक्तदाताओं और सहयोगियों को भी प्रोत्साहित करने और उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे सभी उत्साहित नजर आए।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर पकड़ी गई कुकिंग गैस की कालाबाजारी...सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 स... बड़ी मां की बेरहमी से हत्या....शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि....वर्चस्व की जंग में चालक - मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र... दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर...काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लह... खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी....निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृ... सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश... 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा....श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर न्यायधानी में चोरों का आतंक....रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी सह... व्यापार विहार में भीषण आगजनी...माचिस गोदाम में भड़की लपटों ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान आशंकित VIDEO:- तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल….बाइक सवारों को रौंदा, ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी एक की जान, दूसरा...