बिलासपुर

औचक निरीक्षण पर शहर पहुँचे मुख्य सचिव, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का लिया जायजा, व्यवस्थित तरीके से विकसित करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल गुरुवार को अचानक बिलासपुर पहुंचे और नगर निगम-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का मुआयना किया। वे सबसे पहले इंदिरा सेतु पहुंचे और अरपा नदी का अवलोकन करते हुए नदी किनारे सड़क निर्माण के संबंध में नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात पुराने पुल होते हुए रिवर व्यू एवं शनिचरी चौपाटी भी गये।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्लानिंग के साथ सुव्यवस्थित विकसित करने के लिये विशेष जोर दिया। श्री मण्डल ने वनमण्डलाधिकारी को भी निर्देशित किया कि अरपा नदी किनारे व्यवस्थित रूप से वृक्षारोपण भी कराए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, सौमिल रंजन चौबे, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...