जांजगीर चाँपा

उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – उधारी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। शराब सेवन के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा की है। मृतक की पहचान देवनारायण सूर्यवंशी के रूप में हुई है। उसके भाई कमल सूर्यवंशी, निवासी सूर्या चौक खोखरा, ने 19 नवंबर को थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। शिकायत के मुताबिक, 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे देवनारायण सूर्यवंशी, इतवारी सूर्यवंशी और उसका एक अन्य साथी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने देवनारायण के साथ मारपीट की और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट तथा पुलिस डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उधारी के पैसों को लेकर विवाद होने और मारपीट की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कंक्रीट का पत्थर भी जब्त किया है। घटना में शामिल दूसरा आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी...