बिलासपुर

नमक की कालाबाजारी पर लगातार कार्रवाई जारी, 20 दुकानों की हुई जांच 7 आये पकड़ में 35 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

रमेश राजपूत


बिलासपुर–  नमक की मुनाफाखोरी की शिकायत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा गुरुवार को 20 किराना दुकानों की जांच की गई। इनमें से सात किराना दुकानों में कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। तखतपुर के सागरमल किराना स्टोर, रामकिशन किराना स्टोर तथा मोहन किराना एवं पशु आहार केन्द्र, बेलपान में विवेक किराना स्टोर, हरदी में प्रताप मसाला उद्योग, बसंत बिहार बिलासपुर के दुर्गा किराना स्टोर तथा कोटा के शारदा किराना स्टोर में नाप तौल विभाग द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त दुकान संचालकों ने आवश्यक खाद्य वस्तुओं का रेट व स्टाक प्रदर्शित नहीं किया था साथ ही खाद्य वस्तुओं के पैकेट में आवश्यक घोषणाएं नहीं की थी। इनके विरुद्ध विधि माप विज्ञान पैकेट बंद वस्तु नियम 2011 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। दुकान संचालकों को समस्त आवश्यक वस्तुओं का रेट और स्टाक दुकान में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...