बिलासपुर

बिलासपुर साइबर ठगी:- रिटायर्ड कर्मचारी से 54 लाख 30 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी…फर्जी पुलिस केस में जांच का हवाला देकर पैसे कराए ट्रांसफर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय शासकीय विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी से अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी पोर्नोग्राफी और मनी लांड्रिंग के मामले में लिप्त होने का डर बनाकर जांच के नाम पर ऑनलाइन 54 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए है, जिसमें जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंह चंदेल पिता भागवत सिंह चंदेल अज्ञेय नगर बिलासपुर में रहते है जो वर्ष 2014 में केंद्रीय शासकीय सेवा से रिटायर्ड है। उनके मोबाईल में 24.06.2024 से 15.07.2024 तक अज्ञात मोबाईल फोन नंबर से कॉल कर फर्जी पुलिस केस में नाम होने का भय बनाकर जाल बिछाया गया और मुंबई में केस रजिस्टर्ड होने का हवाला दिया गया, जिसके बाद फर्जी दस्तावेज भी उनके मोबाईल पर भेजे गए और ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग में जांच किये जाने का झांसा दिया गया, जिसके लिए उन्हें अपने सारे पैसे उनके दिए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने कहा गया और केस से क्लियर होने पर पैसे वापस मिल जाने की बात कही गई। बार बार फोन पर भय बनाकर उनके कई किस्तो में कुल 54 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए, लेकिन जब पैसे वापस करने की बारी आई तो फोन उठाना बन्द कर दिया गया, तब प्रार्थी को अपने साथ फर्जी पुलिस केस जिसमें पोर्नोग्राफी और मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज होने की झूठी कहानी का अहसास हुआ और अपने साथ हुए 54 लाख 30 हजार रुपए की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस ने मो नं, वाट्स अप नंबर के धारक अज्ञात , मुम्बई पुलिस के अधिकारी विनायक बावर के खिलाफ धारा 66D-INF, 3(5)-BNS, 318-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब