छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलवामा में की घटना की निंदा के लिए भाजपा का धरना ,पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला

एक और सर्जिकल स्ट्राइक का वक्त आ चुका है पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब देना होगा जिसके बाद वह इस तरह की हरकत की हिम्मत ना करें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर किए गए आतंकी हमले के बाद देशभर में विरोध का क्रम जारी है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पांच ऐसे त्वरित फैसले लिए जिससे आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान की कमर टूटेगी । वहीं कश्मीर में कार्यवाही के लिए सेना को फ्री हैंड कर दिए जाने के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। सेना की कार्यवाही का लाइव प्रसारण प्रतिबंधित कर दिया गया है। एक तरफ जहां इस घटना से देश भर में शोक और आक्रोश का माहौल है तो वहीं कुछ देश के जयचंद सोशल मीडिया पर अपनी पाकिस्तान परस्ती का इजहार कर रहे हैं ।ऐसे सभी तत्वों ,घर और बाहर के दुश्मन रूपी सांप का फन कुचलना के इरादे के साथ रविवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराना बस स्टैंड चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

यहां आतंकवाद में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को इस बात का भरोसा दिलाया गया कि दुःख की इस घडी में पूरा देश उनके साथ है और जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा यहां पाकिस्तान और आतंकवाद के प्रतीक पुतलों का दहन किया गया। सभी ने घटना की एक स्वर से निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इसका बदला लिया जाए ।अब एक और सर्जिकल स्ट्राइक का वक्त आ चुका है ।पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब देना होगा जिसके बाद वह इस तरह की हरकत की हिम्मत ना करें ।वहीं कश्मीर के आतंकवाद के प्रतीक हुर्रियत और अन्य अलगाववादियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई ।कश्मीर से धारा 370 हटाने की भी मांग यहां हुई ।धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सांसद लखनलाल साहू भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे महापौर किशोर राय ,राजा पांडे, संजय मुरारका, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज