बिलासपुर

आबकारी विभाग भी उतरी मैदान में…देशी शराब बनाने वालों पर की गई कार्रवाई, 142 लीटर कच्ची शराब और 4525 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – अवैध शराब को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का असर अब आबकारी विभाग में भी देखने को मिल रहा है जहां जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर तीन दिनों तक मस्तूरी, तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। जहां 142 लीटर महुआ शराब और 4525 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया है। वही पकड़े गए 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

मामले में आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर के मार्ग दर्शन में आबकारी की टीम ने आबकारी वृत मस्तूरी, तख़तपुर, सीपत, बिल्हा में छापेमारी की कार्यवाही की। जहा कुल 8 प्रकरण दर्ज किया गया। इनमे ग्राम रिसदा निवासी संतोष लहरे के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम लाहान, हरदी कला निवासी अरुण वर्मा के कब्जे से 7लीटर महुआ शराब एवं150 किलोग्राम लहान,सीपत निवासी परमेश्वर सूर्यवंशी के कब्जे से 7लीटर और नरेश मरकाम के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब,

लाखासर निवासी सौखी साहू के कब्जे से 3 ली महुआ शराब और 375किलोग्राम लहान सहित लावारिश हालत में लीलागर नदी के तट पर ग्राम रिसदा मस्तूरी से 40लीटर महुआ शराब और 700किलोग्राम लाहान और 300 किलोग्राम लहान के साथ तालाब के किनारे ग्राम रिसदा मस्तूरी से 45 लीटर महुआ शराब एवं 900किलोग्राम लहान बरामद किया गया है। इस पुरे मामले में आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

उक्त टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर द्वारा वृत्त तख़तपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, रमेश दुबे,मेघा साहू द्वारा बिल्हा में,प्रदीप वर्मा द्वारा वृत सीपत में, दीपक सिंह ठाकुर द्वारा वृत मस्तूरी एवं स्टाफ आबकारी आरक्षक अनिल तिवारी, शुभम, उपेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, राजेश यादव, सुभाष तिवारी, कमलेश सिंह ड्राइवर जलेश सिंह, जितेंद्र शर्मा शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...