बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- जिले में मिले 4 नए मरीज, संख्या हुई 9…..क्वारंटाइन सेंटर पर भी बढ़ी निगरानी बढ़ सकते है आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रवासीय मजदूरों ने अन्य जिलों के बाद न्यायधानी के ग्रीन जोन के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है। गुरुवार को फिर जिले में चार नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे तखतपुर,मस्तूरी,बिल्हा ब्लॉक शामिल है। इसमें से 3 को कोविड हॉस्पिटल लाया गया। वहीं 1 अभी भी सिम्स के कोरोना वार्ड में भर्ती है। मालूम हो जिले में 2 दिन में ही कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 9 तक पहुंच गई है। आपको बता दे गुरुवार को तखतपुर ब्लॉक ग्राम लिम्हा के 35 वर्षीय श्रमिक जो पुणे से लौटा था तो वही बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मटियारी से 20 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटा था।

इसी तरह मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मनवा से श्रमिक जो महाराष्ट्र से आया था। इन सब की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। जिन्हें बिलासपुर कोविड-19 हॉस्पिटल लाया जा रहा है। एकाएक इतने मरीज मिलने से जिले मे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य महकमे ने तखतपुर के संबंधित ग्राम और क्वारंटाइन सेंटरों में सतर्कता के तौर पर इलाके को सील कर डोर-टु-डोर सर्वे और जांच करना शुरू कर दिया है। आपको बता दे बुधवार को ही तखतपुर क्षेत्र के 5 मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 1 सिम्स में भर्ती था,

जिसकी रिपोर्ट पॉजीटीव आने पर उसे रात को कोविड अस्पताल भेजा गया। इसी तरह गुरुवार को 4 नए और संक्रमित मरीजों मिले है। इधर जांजगीर और कोरबा के 6 पीड़ितो को पहले से ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। अब यहां कुल 14 का इलाज किया जा रहा है। इस बीच राहत की खबर यह है। जांजगीर के 3 मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। इन्हें गत 15 मई को यहां भर्ती कराया गया था। लगातार चले इलाज के बाद हालत सुधरने पर इनका दो बार आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। दोनों बार इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए इन 3 मरीजों को शुक्रवार को दोपहर तक छुट्टी देने की तैयारी है।

एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को एम्स भेजा जाएगा..

गुरुवार को जिले में जो 4 नए पॉजिटीव मरीज कि पुष्टि हुई है। उनमें से एक मरीज भुसावल महाराष्ट्र का है जो कि एक एक्सीडेंट केस में सिम्स में भर्ती था उसका भी सैंपल पॉजिटिव आया है चूंकि सिम्स में भर्ती मरीज को हेड इंजरी हैं इसलिए उसे शुक्रवार की सुबह ऐम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप...अनुमति दिलाने वसूल लिए लाखों रुपए..पीड़ित ने पुलिस ... कोटा:- जंगल में मिली महिला की खून से लथपथ लाश...धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में... होटल पैट्रिशियन में संदिग्ध गतिविधियों पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई...रूम से शराब और प्रतिबंधित हु... पचपेड़ी:- अज्ञात कारणों से युवक ने पंखे में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर:- दिन दहाड़े बाइक सवार युवकों से लूटपाट और मारपीट की घटना... एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण... पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्मी गिरफ्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी:- मस्तूरी जनपद के बिटकुला पंचायत सचिव निलंबित....अन्य पर भी गिरी... चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ 1 स्कॉर्पियो जब्त...पुलिस की घेराबंदी देख चालक वाहन छोड़ हुआ फरार, सोशल साइट पर पहले फ्रेंडशिप फिर दुष्कर्म... शातिर आरोपी ने नाबालिग को बनाया शिकार, सेंट्रल जेल बिलासपुर से पैरोल पर निकला फरार आरोपी गिरफ्तार...बलात्कार के अपराध में काट रहा था सजा,