रतनपुर

मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस हुई सड़क हादसे का शिकार, सामने से आ रही माजदा से हुई टक्कर…मौके पर पहुँची पुलिस

जुगनू तंबोली

रतनपुर– सोमवार की देर शाम बिलासपुर से कोरबा मरीज और उसके परिजनों को लेकर जा रही एम्बुलेंस रानी गाँव के पास मेन रोड पर सामने से आ रही माजदा से टकरा गई है। टक्कर आमने सामने होने से दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हुए है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोंटे नही लगी है। मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस क्रमांक CG10 AR 2553 बिलासपुर से मरीज लेकर कोरबा जा रही थी, जो रानीगांव के पास पहुँची ही थी कि सामने से आ रही

माजदा क्रमांक GJ15 XX 6646 से आमने सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में गंभीर हालत बन सकते थे, लेकिन किसी के हताहत नही होने से सभी ने राहत की सांस ली है, टक्कर की वजह से दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कार्रवाई में जुट गई है, वही एम्बुलेंस में सवार मरीज और परिजन को दूसरे एम्बुलेंस की व्यवस्था कर कोरबा रवाना किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...