मस्तूरी

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर पड़ोसी ने लोहे की रॉड से किया हमला, मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा छुईहापारा में शनिवार की रात करीब 11 बजे एक गंभीर घटना सामने आई। प्रार्थी तुला राम चंद्राकर उर्फ मनोज ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले के राजकुमार राठौर की किराना दुकान से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान उनका पड़ोसी मनीष चंद्राकर, पुरानी रंजिश के चलते उनके पास आया और उन्हें गालियाँ देते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रार्थी ने अपने हाथों से बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सिर और बाएँ हाथ में चोटें लगीं और खून बहने लगा।
युवक ने घटना की सूचना तुरंत अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साथ गांव के सरपंच को भी बताया। इसके बाद रात में आटो लेकर थाना मस्तूरी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना मस्तूरी पुलिस ने मनीष चंद्राकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...