बिल्हा

रेलवे फाटक पर गेटमेन से मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात…शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वालो पर एफआईआर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी पश्चिमी रेलवे फाटक संख्या 376 पर ड्यूटी के दौरान एक गेटमेन के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 4–5 युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी लोकेश साहू, जो रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), भांठापारा के अधीन गेटमेन के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2026 को उनकी ड्यूटी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक दगौरी पश्चिमी फाटक पर थी। रात लगभग 10 बजे स्टेशन मास्टर के आदेश पर डाउन एमटी ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान करीब 10:10 बजे अप लाइन की ओर से 4–5 युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। गेटमेन द्वारा ट्रेन आने की जानकारी देकर फाटक खोलने से मना करने पर युवक उग्र हो गए और जबरन बूम के अंदर से मोटरसाइकिल निकालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपी गेटमेन के केबिन में घुस आए और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने लोकेश साहू को खींचकर केबिन से बाहर ले जाकर हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों, क्रिकेट बैट और पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में गेटमेन के माथे पर गहरी चोट आई, जिससे खून बहने लगा। दाहिने घुटने, बाएं हाथ की कोहनी और गर्दन के पास भी चोटें आईं। जान बचाने के लिए जब वे पास के एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनका ओप्पो F29 मोबाइल फोन, जिसमें जियो और एयरटेल के सिम लगे थे, छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने...