मस्तूरी

बाइक सवार युवतियाँ आई ट्रक की चपेट में, 17 वर्षीय एक युवती की हुई मौत दूसरी घायल….चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

उदय सिंह मस्तूरी- थाना क्षेत्र में ग्राम वेद परसदा के पास आज एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से बाइक में पीछे बैठी 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वेद परसदा में रहने वाली तुलेश्वरी साहू और ज्योति साहू पिता जगेश्वर साहू उम्र 17 वर्ष बुधवार को पास ही इलाज कराने बाइक क्रमांक सीजी 10 ई एफ 9653 में गई थी जहाँ से दोनो वापस अपने घर लौट रही थी,तभी मुख्य मार्ग पर मस्तूरी से मल्हार की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक यू पी 67 टी 7134 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवतियाँ सड़क पर गिर कर घायल हो गई, घटना की सूचना आस पास के लोगों ने डायल 112 की जिनके द्वारा गंभीर रूप से घायल ज्योति साहू को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वहीँ दूसरी युवती तुलेश्वरी साहू स्वस्थ है। मामले में पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि मृतका ज्योति साहू मटियारी की निवासी है जो वेद परसदा में अपने मामा परमानंद साहू के यहाँ रहती थी,सड़क हादसे में बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,