बिलासपुर

सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हत्थे,  आरोपियो के कब्जे से लेपटॉप , सोने की अंगूठी सहित नगदी रकम बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी निवासी गुलाब नगर मोपका थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.05.2021 को मंगला स्थित केनरा बैंक में वह अपनी ड्यूटी पर गया था जब शाम को 05:30 बजे ड्यूटी कर वह घर वापस आया तो देखा कि उसके घर के बाहर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है अंदर जाकर देखा तो घर में रखे एच.पी. कंपनी का लेपटॉप , हार्ड डिस्क , पेन ड्राईव , सोने की अंगूठी एवं नगदी 10-20 एवं 01 रूपये के नोट कुल 10000 रू कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार की जा रही थी कि विवेचना दौरान सूचना मिली कि बसंत विहार चौक पर दो व्यक्ति चोरी का लेपटॉप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर मौके पर पहुंचे जो दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे , बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप कुमार पटेल निवासी तोरवा पटेल पारा गुडी बताया तथा अपने साथ दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर गुलाब नगर मोपका में दिनांक 07.05.2021 को दिन में करीब 01 बजे लेपटॉप , हार्ड डिस्क , पेन ड्राईव सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम को चोरी करना तथा आपस में बटवारा करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नग लेपटॉप , नगदी रकम एवं विधि से संघर्षरत बालक नगदी रकम , पेनड्राईव कुल कीमत 70000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...