बिलासपुर

तारबाहर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी…ओटीपी भेज युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में तारबाहर थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने एक प्राइवेट नौकरीपेशा व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश कुमार सूर्यवंशी पिता भगवानदास सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पण्ड्रीपारा, पोस्ट ऑफिस घुटक, जिला बिलासपुर, वर्तमान में विनोबा नगर एल-09, तारबाहर में किराये के मकान में रहकर निजी नौकरी करते हैं। राकेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08.09.2025 को सुबह करीब 6 बजे उठने पर उन्होंने अपने मोबाइल फोन की जांच की तो देखा कि उनके नंबर पर ओटीपी प्राप्त हुआ है।संदेह होने पर जब उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक शाखा व्यापार विहार स्थित खाता क्रमांक 5020******** को चेक किया तो यह देख दंग रह गए कि उनके खाते से 2,35,338.26 की भारीभरकम राशि निकाल ली गई है और खाते में केवल 1423.97 शेष रह गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई, साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर ओटीपी के माध्यम से खाते से राशि आहरित की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर लोगों के लिए चेतावनी है कि वे अपने बैंकिंग लेन-देन, मोबाइल और ओटीपी को लेकर सजग और सतर्क रहें, क्योंकि साइबर अपराधी हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा