बिलासपुर

जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य विभाग उपचार के लिए जुटा व्यवस्था में….कई अस्पतालों में कई गई विशेष तैयारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 12 हॉस्पिटलों को आइसोलेट सेंटर के रूप में चयनित किया है। जिसमे फिलहाल 241 मरीजो के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है। आपको बता दे बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अलग अलग जिलों के साथ बिलासपुर में भी कोरोना मरीजो की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके बाद जिले के कोविड 19 हॉस्पिटल भी कोरोना मरीजो से फूल होने को है। ऐसे में जिले से और मरीज आने के बाद होने वाली समस्या के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के चुनिंदा हॉस्पिटलों में चयनित बिस्तर की व्यवस्था की गई है। जहाँ कोरोना मरीजो को रखा जाएगा। आपको बता दे वर्तमान में कोविड हॉस्पिटल में 75 मरीजो का इलाज चल रहा है। जिसके जल्द ही फूल होने की संभावना है। जिसके बाद आने वाले, नए मरीजो को रेल्वे हॉस्पिटल शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मालूम हो रेल्वे हॉस्पिटल ने 75 बिस्तरों को कोविड 19 के लिए आरक्षित कर दिया है। जहाँ मेंनपवार के साथ संसाधनों की व्यवस्था भी हॉस्पिटल प्रबंधन ने कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अलर्ट भी कर दिया है। बताया जा रहा है रेल्वे हॉस्पिटल के बाद सरकंडा के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के 60 बिस्तर के आइसोलेट सेंटर को डेवलप कर मरीजो के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शहर के दस और निजी हॉस्पिटलों में भी आइसोलेट सेंटर आरक्षित किया गया है। 

निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर करेंगे मरीजो का इलाज..
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना मरीज के इलाज के लिए चयनित 10 निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। आइसोलेट सेंटर में फिलहाल मरीजो के रहने और इलाज की व्यवस्था को पूरा करने की तैयारी चल रही है। 

इन हॉस्पिटल में भर्ती होंगे संक्रमित मरीज..

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित हॉस्पिटल की सूची इस प्रकार है। जहाँ कम से कम 10 बिस्तर और ज्यादा से ज्यादा 75 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। जो इस प्रकार है। 1-रेल्वे हॉस्पिटल के 75 बिस्तर 2-आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के 60 बिस्तर 3- मिशन हॉस्पिटल में 16 बिस्तर 4- महादेव हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 5- अपॉलो हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 6- किम्स हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 7- श्रीराम केयर हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 8- संजीवनी हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 9- श्री शिशु भवन में 10 बिस्तर 10- आरबी हॉस्पिटल में 10 बिस्तर 11- जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र गनियारी 10 बिस्तर 12- केयर एन कयोर में 10 बिस्तर

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,