रतनपुर

सरपंच पति व रोजगार सहायक पर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने किया घेराव

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं मशीनों से काम कराया जा रहा है तो कहीं सरपंच , रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टर रोल तैयार करने की शिकायतें मिल रही हैं। ताजा मामला बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवीडीह का है जहाँ सरपंच महेश्वरी कश्यप के पति अरुण कश्यप व सचिव के फर्जी मस्टर रोल भरने को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच के घर का घेराव कर नारेबाजी की साथ ही रोजगार सहायक को हटाने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच पति व रोजगार सहायक के द्वारा मिली भगत कर अपने घर के सदस्यों व परिचितों का जो आज तक कोई भी कार्य नहीं किया है। सभी का फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि आहरण कर शासन की योजनाओं को पलीता लगाने की तैयारी की जा रही है।

वही ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच पति के द्वारा अपनी बेटी को ही रोजगार गारंटी के तहत तालाब में चल रहे गहरीकरण का मेट बनाया गया है साथ ही सरपंच पति के द्वारा आने वाले ग्रामीणों से स्वयं के ईटभट्टा में काम कराकर उसका भुकतान मनरेगा के तहत कराया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध भी किया ।

पूर्व में भी की गई थी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच पति व रोजगार सहायक द्वारा पूर्व में भी मनरेगा के तहत वर्ष 2020 में स्वीकृत तालाब गहरीकरण में लोगों का फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि का आहरण किया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणो के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर से भी किया गया था। लेकिन विभागीय कार्यवाही नहीं होने से सरपंच पति व सचिव के हौंसले बुलंद है, और गांव में गंदी राजनीति कर रहै है। यहां तक की पंचायत के जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर लड़ा रहे है, जिससे गांव में तनाव व अशांति का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों व शिकातकर्ताओं ने सरपंच व सचिव पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

error: Content is protected !!
Letest
साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार