बिलासपुर

चैन स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में…सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित बाइक जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र और सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जिनके हाथ दोनों बाइक सवार आरोपी लग चुके है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की चेन और एक मंगलसूत्र को बरामद भी कर लिया है। पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को ट्रेस किया जिससे एक आरोपी कोरमी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सन्नी चक्रवर्ती को पकड़ा जिसने बताया कि सीतापुर के अपने साथी संजय मानिकपुरी के साथ उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।

वही आरोपी संजय ट्रेन से फरार होने वाला है जिसे पुलिस ने उसलापुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद दोनों ही मामलों में लुटे गए सोने की चैन और मंगलसूत्र को बरामद कर लिया गया है वही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सकरी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...