बिलासपुर

बिलासपुर से और 16 मरीज हुए डिस्चार्ज, 76 एक्टिव मरीजों का चल रहा उपचार….अब तक 166 संक्रमितो की हो चुकी है पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना मरीज के डिस्चार्ज के मामले में बिलासपुर संभाग के पहले कोविड हॉस्पिटल में लगातार सफलता मिल रही है। यहाँ भर्ती मरीजो के उपचार उपरांत डिस्चार्ज करने के मामले अब बढ़ते क्रम में है। इसी कड़ी में रविवार को भी 16 मरीजो को कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज के दौरान सभी मरीजो को हॉस्पिटल स्टाफ ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया और स्वस्थ रहने की कामना की। मालूम हो सभी मरीजो के आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद ही इन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

बताया जा रहा है,, कुछ दिनों पहले रायगढ़ से 5,बिलासपुर से 3,जांजगीर चापा से 7 सहित मुंगेली के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को ला कर संभागीय कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए पहले ही तैनात कर दी गई थी। इस बारे में आरएमओं डॉ. मनोज जयसवाल का कहना है।

चार जिलो से लाए गए कोरोना वायरस मरीजों में से 16 मरीज ठीक हो गए। उनके दो और टेस्ट किए गए जिसमें निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया। जिन्हें एम्बुलेंस के मदद से उनके गृह ग्राम भेजा गया है। जहाँ वह होंम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे। 

76 मरीजो का इलाज अब भी जारी..

बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल में अभी 76 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर जिले से 36, कोरबा जिले से 23, जांजगीर चांपा से 12 और रायगढ़ से 5 मरीजों को भर्ती किया गया है। अब तक कोविड अस्पताल में 166 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया। जिसमें से 81 मरीजों को उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद डिसचार्ज किया जा चुका है। वहीं 9 मरीजों को यहां से रायपुर रैफर किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...