बिलासपुर

कोरोना की रफ्तार लॉक डाउन के बाद हुई और तेज, संक्रमितों की संख्या 3.50 लाख में पहुँची, वहीँ मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार….क्या आम जनता है जागरूक, बड़ा सवाल !

रमेश राजपूत/ ग़ज़ल शर्मा

बिलासपुर- आग की तरह फैल रहे कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है, 180 से भी ज़्यादा देशो में फैलने वाले इस वायरस ने अब तक 80,44,839 लोगो को प्रभावित किया है। जिनमे से अमेरिका एक ऐसा देश है जिसे इस वायरस ने हिला कर रख दिया है। इस देश में लगभग 21लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमीत है। वहीं भारत भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। आज भारत में 3,52,935 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है तो वही 11000 से अधिक लोगो को इस वायरस ने निगल लिया है, वहीं राहत भरी खबर यह भी है की 1,87,077 लोगो ने इस जंग को जीत लिया है और वे स्वस्थ होकर आपने घर लौट चुके है। 

भारत में कोरोना की दस्तक…

30 जनवरी को भारत देश के केरेला राज्य में वुहान से आई एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गयी थी, जो देश में कोरोना की पहली मरीज़ पायी गयी थी। देश में बढ़ते मरीज़ो की संख्या को देखते हुए सरकार ने मार्च में लॉक डाउन घोषित किया, लॉकडाउन के उस पहले चरण में  कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या महज़ 724 थी, तभी विश्व में करीब 5,09,461 संक्रमित मरीज़ थे। लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमित मरीज़ो के बढ़ने की गति, कुछ हद तक धीमी हुई, पर किसने सोचा था कि ये पहले चरण का लॉकडाउन इस तरह पांचवे चरण में पहुँच जायेगा और ये हज़ारो की गिनती के मरीज़ इतनी तीव्रता से लाखो में तब्दील हो जाएंगे। देश वासियो की सुरक्षा के लिए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाते हुए और उनकी ज़रूरतों को देखते हुए कुछ रियायते दी। समय के साथ साथ कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी। वही अप्रैल महीने में मामले 28,000 पहुंच चुके थे। गौरतलब है कि तब विश्व में कुल 28,83,591 संक्रमित मरीज़ थे। मई के महीने में देखा जाए तो देश में संक्रमितों की संख्या 1,51,767 थी और विश्व में 55,16,113 पहुँच गयी थी। 

दिए गए ग्राफ के मदद से आप देख सकते हैं, मामले किस तरीके से बढ़ते नज़र आए है। देश में कोरोना संक्रमित मरीज़ो में बढोतरी तेज़ी से नज़र आयी पर उनसे सामना करने के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन नहीं थे।देश की आर्थिक स्थिति को संभालने और देश में आर्थिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए सरकार ने जून में अनलॉक1.0 घोषित किया जिसके मद्देनज़र मामलों में भारी इजाफ़ा देखा गया। वर्तमान की स्थिति में कोरोना की पूरी तरह से कोई भी वैक्सीन बन कर तैयार नहीं हुई है, पर सभी अभी प्रयास में है। वहीं चीन के वुहान शहर जहाँ से इसकी शुरुआत हुई थी, आज वो कोरोना से उबर चुका है और अपनी आम ज़िन्दगी में लौटने लगा है।विश्व में कोरोना के आंकड़ें थमने का नाम नहीं ले रही है।अनेक प्रयासो के बाद भी मामले बढ़ते ही नज़र आ रहे है। कोरोना ने लोगो के जीवन में बहुत से बदलाव लाए है और कुछ चीजों को लोगो की जीवन शैली में जोड़ लेने की आदत सिखाई है, सामाजिक दूरी , मास्क पहनना और सेनेटाइजिंग करना सभी के लिए बहुत ज़रूरी है। जब तक वेक्सीन बन कर तैयार नहीं हो जाती तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमो का पालन कर ही हम खुद को इससे बचा सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार