रायगढ़

संतान न होने पर पति करता था प्रताड़ित… पत्नी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना कापू में ग्राम पखनाकोट ढूढबहार में रहने वाले परमेश्वर मिंज (उम्र 75 वर्ष) ने आकर उसकी बेटी हीरो मिंज पति बैसाखू लकडा उम्र 45 वर्ष निवासी चितामाडा थाना कापू के आकस्मिक मौत पर मर्ग इंटिमेशन रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि हिरो मिंज और बैसाखु लकडा ग्राम चितामाडा के साथ करीब प्रेम संबंध था, दोनों पति पत्नी के रूप में रह रहे थे, दोनों के संतान नहीं है । 01-06-2024 को सुबह बेटी और दामाद बैसाखू ग्राम पखनाकोट ढुढबहार आये थे । दोनों घर में खाना-पीना किये और हीरो मिंज का संतान नहीं होने की बात को लेकर आपस में लडाई- झगडा हुये । हीरो मिंज घर से शौंच के लिए अकेली गई और थोड़ी देर बाद आकर घर के आंगन में खाट में सो गई जिसकी तबियत बिगड़ने पर कापू अस्पताल ईलाज कराने के लिये ले जा रहे थे कि सुबह करीब 11.30 बजे हीरो मिंज की मौत हो गई, रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका के वारिसान, गवाहों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें हीरो मिंज को आरोपी बैसाखू लकडा द्वारा संतान नहीं होने से प्रताड़ित करने पर हीरो मिंज द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली । थाना कापू में मर्ग जांच पर आरोपी बैसाखू लकडा पिता सालिक राम लकड़ा 50 साल निवासी ग्राम चितामाडा के विरूद्ध धारा 306 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी