रायपुर

कोरोना अपडेट:- 49 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2076 पर, शनिवार को हुई एक और मौत….कुल एक्टिव मरीज हुए 697….फिर इन जिलों से मिले मरीज

रमेश राजपूत

रायपुर– प्रदेश में दिन ब दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमितों के संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना जांच रिपोर्ट में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो रही है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में 49 नए पॉजिटिव मरीज डिटेक्ट किये गए है, जिनमें जांजगीर चाम्पा से 25, रायगढ़ से 7, बलरामपुर से 6, नारायणपुर से 4, सुकमा से 3, कोरबा से 2, रायपुर और बिलासपुर से 1-1 मरीज शामिल है। शनिवार को मिली नए मरीजों की रिपोर्ट के बाद अब प्रदेश में टोटल संक्रमितों का आंकड़ा 2076 तक पहुँच गया है, वही अब एक्टिव मामले 697 हो गए है। वही शनिवार को बिलासपुर के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत एम्स में हो गई है, जिसे कैंसर सहित अन्य अन्य समस्याएं थी, जिसे मिलाकर अब प्रदेश में मरने वालों की संख्या 11 तक पहुँच गई है। 

तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज….

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने फिर 68 मरीजों को स्वस्थ होने पर विभिन्न क्षेत्रों के कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया है, जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 1368 मरीज स्वस्थ हो चुके है। प्रदेश में जिस अनुपात में नए मरीजों की पहचान हो रही है, उसी अनुपात में रोजाना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज भी किया जा रहा है, हालांकि पॉजिटिव होने के साथ ही गंभीर मामलों में मौत होने की घटनाएं अभी कम ही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब