बिलासपुर

खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर जिले में हुई कार्रवाई, परिवहन करते 15 से अधिक वाहनों को किया गया जब्त….खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर–  कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर रेत, चूना पत्थर, मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन पर प्रकरण दर्ज किये गये और 15 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। खनिज अमला द्वारा विगत दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं  परिवहन पर कार्रवाई की गई है। पर्यावरण नियमों में मानसून के दौरान रेत उत्खनन प्रतिबंधित करने का निर्देश है। इसके दृष्टिगत खनिज विभाग ने कार्रवाई कर कुल 10 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।  इस कार्यवाही के दौरान 5 वाहन अवैध  चूनापत्थर खनिज के अवैध परिवहन का भी प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सभी 15 वाहनों को  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में थानों एवं खनिज जाँच नाका की अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज दस्ता द्वारा ग्राम कोर्मी में अवैध मिट्टी, मूरूम के उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज कर दो हाईवा एवं एक जेसीबी को जब्त किया गया है।

मस्तूरी पुलिस ने पकड़े 4 वाहन..

खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में खनिज विभाग के साथ ही पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई की है, जिसमें वाहनों की जांच करते हुए ऐसे वाहनों को पकड़ा गया है। मस्तूरी क्षेत्र में भी पुलिस ने सघन जांच करते हुए 4 हाईवा का रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ 102 सीआरपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,