सक्ती

अवैध संबंध और पैसों के विवाद में महिला की हत्या….आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

सक्ति – जिला सक्ती के बाराद्वार थाना अंतर्गत डुमरपारा गांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका की पहचान दुवासबाई केंवट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी रामकुमार केंवट उर्फ कर्रीहा उम्र 48 वर्ष निवासी डुमरपारा है। घटना की जानकारी 30 मई की रात लगभग 10 बजे थाना बाराद्वार को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी लखन लाल पटेल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतिका दुवासबाई केंवट का शव पड़ोसी युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। उसके सिर, माथे और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। प्रार्थी रामकुमार मृतिका के पति ने पुलिस को बताया कि वह सुबह डोंगरीडीह आश्रम में कार्यक्रम में गया था और शाम 7 बजे लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। खोजबीन में शव बरामद हुआ। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की सहायता से जांच की गई।जांच में सामने आया कि मृतिका और आरोपी रामकुमार केंवट के बीच करीब 10 वर्षों से अवैध संबंध थे। 30 मई की दोपहर दुवासबाई आरोपी के घर आई और पास के सुने मकान में बुलाकर पांच हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने की बात पर नाराज होकर उसने आरोपी को थप्पड़ मारा। गुस्से में आरोपी ने लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल से ढंक कर भाग गया।
कोरबा से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड ‘बाघा’ की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए, जिसे एफएसएल टीम ने मानव रक्त की पुष्टि की। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,