बिलासपुर

6 दिनों पहले हुई चोरी का हुआ खुलासा, नाबालिग सहित एक चोर गिरफ्तार एक फरार…. कब्जे से चोरी गए सामान हुए बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में स्वामी मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले संजय मालेवार के घर 14 और 15 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे की सिटकिनी खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जहाँ से चोरों ने हाँथ घटी, 6 मोबाइल, 10 हजार नगद, एक सोने का लॉकेट, टेप रिकॉर्डर सहित अन्य सामानों कीमती 30000 रुपए की चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी, थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के निर्देश पर मामले में गंभीरता से अज्ञात चोरों की पता साजी की जा रही थी,

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की राजकिशोर नगर हरश्रृंगार कालोनी निवासी धीरेंद्र वैष्णव उम्र 18 वर्ष अपने नाबालिग साथी के साथ मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है, जिसे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने चोरी देवरीखुर्द क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिससे पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया,

मामले में अब भी एक आरोपी देवेंद्र वैष्णव फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है मामले में नाबालिग और धीरेंद्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...