रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 46 नए मरीजों की पहचान, 1 की मौत तो वही एक्टिव मामले हुए 803, राजनांदगांव, रायपुर, कोरबा, बिलासपुर सहित 12 जिलों से हुए नए मरीजों की पुष्टि

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। रोजाना ही पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भी प्रदेश के 11 जिलों से 46 नए कोरोना मरीज मिले है। जिसमे जिला राजनांदगांव से 15 , रायपुर से 11 , कोरबा से 06 , सूरजपुर से 04 , बेमेतरा , मुंगेली और जशपुर से 02-02 , सहित कवर्धा , बिलासपुर, जांजगीर और बलरामपुर, दुर्ग के 01-01 मरीज शामिल है। जिन्हें कोविड 19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

वही सोमवार को नए पॉजिटिव मिले मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2302 हो गई तो वही अब तक 1487 मरीजो ने कोरोना की जंग जीत ली है। जबकि अब भी 803 एक्टिव मरीज है। इसके अलावा सोमवार को अलग कोविड हॉस्पिटलों से 66 मरीजो को उपचार उपरांत ठीक होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया है।

संक्रमित मरीजो में मरने वालों की संख्या हुई 12..

कोरोना संक्रमण के साथ साथ प्रदेश में संक्रमित मरीजो के मौत की भी संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी राजनांदगांव के 92 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई है। जिसका इलाज कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि मरीज को पहले से ही स्वास नाली में इंफेक्शन था। संक्रमत के मौत के मामले में राहत की बात यह है कि अन्य राज्यो के अपेक्षा छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजो के मौत की संख्या न के बराबर है। लेकिन उसमें भी लगातार परिवर्तन आने लगा है जो प्रदेशवासियों के लिए अच्छे संकेत नही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब