मल्हार

नगर पंचायत में नाबालिगों से कराई जा रही सफाई, जिम्मेदार मौन….ठेकेदार उठा रहा मासूमों का फायदा

उदय सिंह

मल्हार- नगर पंचायत मल्हार में सफाई ठेकेदार की अलग ही मनमानी चल रही है, जो शासन के नियमों का खुले आम उल्लंघन कर लाभ कमाने में जुटा हुआ है। ठेकेदार की ऐसी पकड़ की अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नही वही सारे नियमों को ताक में रख कर अपनी जेबें भरा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के 15 वार्डो में सफाई का ठेका दिया गया है, जो कांतिलता पांडेय के नाम पर है, वही इसके लिए 65 हजार राशि भी तय है, जहाँ नालियों की सफाई होनी है। ठेकेदार ने इसके लिए नाबालिग बच्चों को लगा दिया है, जो देर रात नालियों की सफाई करते है। 14 से 15 वर्ष के इन बच्चों से 2 बजे रात तक काम लिया जाता है, जो मजबूरी में काम करने जुटे रहते हैं।

ठेकेदार ने एक तीर से दो निशाने साधे है एक तो कम मजदूरी में लेबर जुटा कर और दूसरा रात में आधा अधूरा कार्य कर सेवा में कटौती जिससे नगर पंचायत को नुकसान। मामले में नगर पंचायत सीएमओ से जब इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने हालांकि जांच कर कार्रवाई करने का हवाला दिया है, लेकिन किसी काम में नाबालिगों का शोषण यह तो शासन के निर्देशों का खुले आम उल्लंघन है,

जिसके लिए दोषियों को जेल तक कि हवा खानी पड़ सकती है। बहरहाल नगर पंचायत में चल रहे इस अंधेर नगरी चौपट राजा के उसूलों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता,

क्योंकि शासन स्तर से गाइडलाइंस तय है जिनका पालन कराना सभी शासकीय जिम्मेदारों का दायित्व है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,