क्राइम

गिरफ्तारी के डर से युवक ने लगाई फांसी

डेस्क

अपने चाचा के घर घूमने आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में परिजन पुलिस पर ही धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में रहने वाला 26 वर्षीय आकाश भास्कर डीजल चोरी के मामले में लिप्त था। मंगलवार को वह कोरबा के पथर्री पारा में रहने वाले अपने चाचा के पास गया हुआ था। इसी दौरान डीजल चोरी के मामले में उसकी तलाश करती मस्तूरी पुलिस उसके घर पहुंच गई थी। घर पर आकाश के नहीं मिलने से पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन कर उससे डीजल चोरी के मामले में पूछताछ की गई। अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मस्तूरी थाने के ए एस आई यदु ने उसे फोन पर ही इतना धमकाया कि उसने डर के मारे अपने चाचा के घर फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के मामले की जांच कर रही रामपुर पुलिस का दावा है कि फिलहाल आकाश के खुदकुशी करने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन परिजन पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप लगाकर मस्तूरी थाने के एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...