बिलासपुर

मेयर पूजा विधानी ने किया तोरवा छठ घाट का निरीक्षण, समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी तोरवा छठ घाट पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ घाट पर चल रहे साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

तोरवा छठ घाट को विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट माना जाता है, जहां इस वर्ष भी 25 से 28 अक्टूबर तक भव्य आयोजन होंगे। प्रतिमा विसर्जन के बाद नगर निगम द्वारा घाट और नदी में जमा गाद की सफाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा की तैयारी भी जोरों पर है। निरीक्षण के दौरान मेयर विधानी ने कहा कि छठ महापर्व पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए घाट की सफाई और पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अरपा नदी में प्लास्टिक और कचरा डाले जाने पर चिंता जताते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के पदाधिकारियों ने घाट के अंतिम छोर पर नदी तक रैंप बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे विसर्जन से घाट गंदा न हो। मेयर ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे आगामी एमआईसी बैठक में रखने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्याम साहू, डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, अभय नारायण राय, आरपी सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ, धनंजय झा, पंकज सिंह, जेपी सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रविंद्र सिंह, परमेन्द्र सिंह और ललितेश सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर